Crime News: बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया, हेरोइन के तीन पैकेट जब्त; पढ़िए खबर

By
On:
Follow Us

Crime News: सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन (Pakistani drone) को मार गिराया और मौके से हेरोइन (Heroin) के तीन संदिग्ध पैकेट बरामद किए।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ”बुधवार रात सेक्टर श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के पास भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान से आ रहे एक ड्रोन की आवाज सुनी और उसे मार गिराया।” “सुबह इलाके की जांच के दौरान इलाके से संदिग्ध हेरोइन के तीन पैकेट और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।” इस ऑपरेशन के तहत करीब 2.3 किलोग्राम वजनी संदिग्ध हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी, मामला राजस्थान के श्री गंगानगर जिले (Shri Ganganagar district of Rajasthan) का है, ऑपरेशन के तहत फोर्स ने करीब 2.3 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए गए।

बीएसएफ (Border Security Force) द्वारा बरामद हेरोइन

बीएसएफ (BSF) द्वारा बरामद हेरोइन को जांच के लिए संबंधित एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा, ”पहले भी पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से ड्रोन के जरिए ड्रग्स की तस्करी की नापाक कोशिशें की जाती रही हैं, लेकिन जवानों द्वारा उनकी कोशिशों को नाकाम किया जा रहा है।

 

ये भी पढ़िए- Crime News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख का सामान किया था गायब; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News