Tech News: एलन मस्क (Elon Musk) का X लेटर से नाता साल 1999 से है। उन्होंने एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी। साल 2017 में मस्क ने PayPal से यूआरएल “X.com” को फिर से खरीदा था। उन्होंने ट्वीट (Tweeted) किया था कि इस डोमेन का उनके लिए “बहुत भावुक मूल्य है।”
एलन मस्क (Elon Musk) ने जब लिंडा याकिरानो (Linda Yaccirano) को ट्विटर का नया CEO बनाया था तो ट्वीट कर कहा था, इस प्लेटफॉर्म को X, एवरीथिंग ऐप में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। उनकी एक और कंपनी स्पेसएक्स में भी एक्स की झलक दिखती है। मस्क ने अपने एक बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा था। Æ का उच्चारण “ऐश” होता है।
एलन मस्क (Elon Musk) ने पिछले साल 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन (44 billion) डॉलर में ट्विटर खरीदा था। मस्क ने अपने एक बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा था। Æ का उच्चारण “ऐश” होता है। एलन मस्क का X लेटर से नाता साल 1999 से है।
ट्विटर CEO बनने के बाद मस्क के 3 बड़े फैसले
1. आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। जब मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली थी तो उसमे करीब 7500 एम्प्लॉई थे, लेकिन अब 2500 के करीब ही बचे हैं।
2. कई ब्लॉक अकाउंट को अन-ब्लॉक किया
नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया था। उन्होंने ट्विटर पर ट्रम्प की वापसी को लेकर एक पोल किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना। 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने वोटिंग में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने हां में जवाब दिया था।
3. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की
एलन मस्क ने दुनियाभर में ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 650 रुपए है। वहीं इसकी एनुअल कॉस्ट 6,800 रुपए है। मोबाइल के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज 900 रुपए महीना है। इसमें ब्लू टिक, लंबे वीडियो पोस्ट समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़िए- Tech News: गैलेक्सी वॉच सीरीज में इन फीचर्स के आने से हो गयी और खास; जानिए फीचर्स