Singrauli News: सिंगरौली गोलीकांड का आरोपी विधायक का बेटा गिरफ्तार; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli district) में बीते दिन 30 वर्षीय आदिवासी युवक (Tribal youth) को गोली मारने वाले बीजेपी विधायक (BJP MLA) के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी (accused) अपनी महिला मित्र के घर में छिपा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी (accused) विवेकानंद वैश्य पर एसपी ने दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। मामला सिंगरौली जिले के मोरवा इलाके का है। यहां सूर्यप्रकाश खैरवार नाम के शख्स को विधायक राम लल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने गोली मारी थी। सूर्यप्रकाश खैरवार के भाई से विधायक के बेटे का किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जब सूर्यप्रकाश ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो विवेकानंद ने उस पर गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli district) में बीते दिन 30 वर्षीय आदिवासी युवक (tribal youth) को गोली मारने वाले बीजेपी विधायक (BJP MLA) के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान विवेकानंद वैश्य समेत 5 आरोपियों (accused) पर केस दर्ज (registered a case) किया था।

महिला मित्र के घर में छिपा था आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विवेकानंद वैश्य फरार हो गया था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी, उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने आरोपी पर 10 हजार रुपए इनाम भी घोषित किया था। रविवार को सूचना पर पुलिस ने विवेकानंद वैश्य को उसकी महिला मित्र के घर से गिरफ्तार (arrested) कर लिया।

वनकर्मी पर भी चला चुका है गोली

विधायक के बेटे विवेकानंद ​​​​​​की दबंगई का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी आरोपी पर कई मामले मोरवा थाने में दर्ज हैं। एक साल पहले खनहना बैरियर पर विवाद के बाद विवेकानंद और उसके सहयोगी धर्मेंद्र सिंह ने वनकर्मी पर फायरिंग की थी। जिससे वनकर्मी संजीव शुक्ला घायल हो गए थे। पुलिस ने इस दौरान विवेकानंद वैश्य (Vivekananda Vaish) समेत 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया था।

 

ये भी पढ़िए- Singrauli News: भाजपा विधायक के बेटे ने एनसीएल कर्मी पर चलाई गोली, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV