Rajasthan News: बिजली बिल बकाया, तो कल से कटेगा कनेक्शन: जानिए खबर

By
—
On:
Follow Us

Rajasthan News: अजमेर डिस्कॉम (Ajmer Discom) बकाया बिल भुगतान के लिए सोमवार से सख्ती शुरू करेगा। 21 से 31 अगस्त के मध्य चलाए जाने वाले राजस्व वसूली अभियान में बिल जमा नहीं कराने वाले कन्ज्यूमर (consumer) के कनेक्शन काटे जाएंगे। अभियान में 10 हजार से अधिक बकाया वाले कन्ज्यूमर (consumer) पर ज्यादा फोकस रहेगा।

प्रबंध निदेशक एन.एस.निर्वाण (N.S. Nirvana) द्वारा डिस्कॉम के सभी श्रेणियों के कन्ज्यूमर पर चल रहे बकाया राशि की वसूली के लिए अफसरों के टारगेट डिसाइड किए हैं। इस अभियान में फीडर इंचार्ज (feeder in-charge) तक के सभी ओ एन्ड एम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अगस्त महीने तक की शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई सब-डिवीजन (sub-division) राजस्व वसूली (revenue collection) के लक्ष्य प्राप्त करने में विफल रहता है तो संबंधित सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता तथा सहायक लेखाधिकारी (राजस्व) के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जाएगी।

10 हजार से ज्यादा की राशि पर रहेगा फोकस, डिस्कॉम 31 तक चलाएगा अभियान इस अभियान में सभी संभागीय वरिष्ठ लेखाधिकारी, लेखाधिकारी (ओ एंड एम)(O&M), सहायक लेखाधिकारी (राजस्व) सकारात्मक रूप से भाग लेंगे। अधिशासी अभियंताओं को 10 हजार से अधिक बकाया वाले सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली करने हेतु विशेष महत्व देने के लिए निर्दर्शित किया गया हैं।

 

ये भी पढ़िए- MP News: अद्भुत है फोटोग्राफी की दुनिया – मुख्यमंत्री चौहान

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News