Weather News: हिमाचल के मंडी में बादल फटा, 51 का रेस्क्यू; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Weather News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बीते 48 घंटों में बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ। मंडी में बादल फटने से 51 लोग फंस गए। NDRF की टीम ने सभी को सुरक्षित बचा लिया।

दूर-दराज इलाकों में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के हेलिकॉप्टर से खाने-पीने का सामान और जरूरी दवाएं पहुंचाई जा रही हैं। उधर बद्दी जिले में बारिश के चलते बालद नदी में उफान आ गया और पुल दो हिस्सों में टूट गया। मौसम विभाग ने आज के लिए हिमाचल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ​​​​​​चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों (meteorologists) की मानें तो मध्यप्रदेश में 5-6 सितंबर तक तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या लोकल सिस्टम की एक्टिविटी हो सकती है। तेज बारिश नहीं होने से सामान्य बारिश का आंकड़ा लुढ़क सकता है। अभी प्रदेश में ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 8% कम है।

 

ये भी पढ़िए- National News: मिजोरम ब्रिज हादसे में अब तक 18 शव मिले:3 घायलों को बचाया गया; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News