Maharashtra News: राजस्थान से बर्खास्त मंत्री गुढ़ा शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने जॉइन कराई पार्टी: जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Maharashtra News: लाल डायरी (Lal Diary) को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बर्खास्त मंत्री और कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा (MLA Rajendra Gudha) ने शनिवार को शिंदे गुट वाली शिवसेना का दामन थाम लिया।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की उपस्थित में अपने पैतृक गांव गुढ़ा (नीमकाथाना) में पार्टी जॉइन की। उन्हें समन्वयक (कॉर्डिनेटर) की जिम्मेदारी दी गई है। शिंदे ने इस मौके पर अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक साल पहले यहीं पर कहा था कि गुढ़ा के कारण मैं मुख्यमंत्री हूं, फिर उन्हीं को बर्खास्त कर दिया। गुढ़ा के बेटे का आज जन्मदिन भी है, इसी मौके पर समारोह रखा गया था। शिंदे ने गुढ़ा को शिवसेना का दुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। गुढ़ा इससे पहले बसपा और कांग्रेस में भी रह चुके हैं।

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि गहलोत ने जो किया उसका जवाब जनता देगी। गुढ़ा ने क्या गलती की, सच्चाई का साथ देना गुनाह है क्या? आपने राजस्थान में कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की ही तो आवाज उठाई थी।

 

ये भी पढ़िए- President Murmu: जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News