Assam News: असम CM बोले- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए, टाइटल लगाने से डकैत साधु नहीं बनता; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम (surname) हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार, 10 सितंबर को गुवाहाटी (Guwahati) स्थित भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अपना सरनेम छोड़ने को कहा।

हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा- सारे गांधी कैसे बन गए। मैंने बहुत दिन रिसर्च किया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किस फॉर्मूले से गांधी हैं। कांग्रेस कहती है कि भाजपा I.N.D.I.A नाम से डर गई है। कल कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा। हिमंता के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने कहा- जिस तरह आपका नाम आपके पिता कैलाश नाथ सरमा से ही पड़ा, वैसे ही राजीव गांधी का अपने पिता फिरोज गांधी से पड़ा।

भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कहा- जब वोट लेने का टाइम होता है, तब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करती है। चुनाव खत्म हो गया तो उन्होंने अपना नाम I.N.D.I.A कर लिया। आप लोग इंडिया कैसे हैं।

 

ये भी पढ़िए- Rajasthan News: 9 करोड़ की राहत देकर सवा 8 करोड़ कमाए:लोक अदालत में 10 हजार 681 मामलों का निस्तारण

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News