Bollywood News: ‘मेरे और शाहरुख के बीच जो हुआ बचपना था’,सनी देओल बोले- विवाद से बचा जा सकता था; पढ़िए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: सनी देओल (Sunny Deol) ने कहा कि उनके और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बीच जो भी हुआ वो बचपना था। सनी के मुताबिक, उनके और शाहरुख के बीच जो भी विवाद हुआ, उसे अवॉयड किया जा सकता था। हालांकि समय के साथ अब शाहरुख और सनी के रिश्ते बेहतर हो गए हैं।

सनी ने कहा कि वे और शाहरुख अब हमेशा एक दूसरे से टच में रहते हैं। 1993 में रिलीज हुई फिल्म डर के बाद दोनों में तल्खी हो गई थी। फिल्म में शाहरुख ने सनी के किरदार को ओवरशैडो (overshadowed) कर दिया था। यह बात सनी को रास नहीं आई। इसके बाद से ही दोनों के बीच संबंध खराब हो गए। सनी देओल (Sunny Deol) ने रजत शर्मा के शो आप की अदालत में कहा- एक वक्त आता है जब व्यक्ति पुरानी बातों को भूल जाता है। मुझे लगता है कि वो (शाहरुख के साथ विवाद) नहीं होना चाहिए था। हम लोगों का बचपना था। हालांकि बाद में सब खत्म हो गया।शाहरुख और मैं कई बार एक दूसरे से मिले।

जाहिर है कि कुछ दिन पहले ASK SRK सेशन में शाहरुख ने गदर-2 का जिक्र किया था। एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि क्या उन्होंने गदर-2 देखी। जवाब में शाहरुख ने कहा कि उन्होंने गदर-2 (Gadar-2) देख ली है और उन्हें फिल्म पसंद भी आई है।

 

ये भी पढ़िए- Bollywood News: सनी देओल ने बताया संसद में कम अटेंडेंस का कारण, बोले-आगे चुनाव नहीं लड़ना चाहता; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News