UP News: बाराबंकी में बाढ़ जैसा हाल, 2000 लोग फंसे, 620 लोगों का रेस्क्यू; पढ़िए खबर

By
On:
Follow Us

UP News: UP में 2 दिन की जोरदार बारिश के बाद मानसून फिर थम गया। बुधवार को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बाराबंकी (Barabanki) में 330 मिमी रिकॉर्ड बारिश के बाद वहां बाढ़ जैसे हालत हैं। वहां लगातार 3 दिनों से स्कूल बंद हैं। शहर के रिहायशी इलाके में पानी भरा है। प्रशासन (administration) जगह-जगह पंप लगाकर पानी बाहर निकालने का कोशिश कर रहा है।

संभल में मंगलवार रात को बारिश से कच्चे मकान की छत गिर गई। मलबा में दबकर पिता महावीर और दो मासूम बेटों की मौत हो गई। जबकि पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह पूरा मामला जनपद संभल (Sambhal district) के थाना जुनावई क्षेत्र (unwai police station) के गांव घोंसली वाहन का है। इस गांव में रहने वाले महावीर का कच्चा घर है। बीती देर रात बारिश के कारण उसकी छत ढह गई। मकान में सो रहा पूरा परिवार उसमें दब गया। इसमें महावीर के साथ डेढ़ महीने का बच्चा सचिन, 2 साल का ऋतिक की मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय सुनीता गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

NDRF ने बाढ़ प्रभावित इलाके से 620 लोगों को रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन आज भी चलाया जाएगा। अभी 2 हजार लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को बेवजह बाहर न निकलने की अपील की है। NDRF के साथ ही SDRF, फ्लड यूनिट की बटालियन भी रेस्क्यू में लगी है। वहीं, संभल में बारिश से हुए हादसे में एक पिता और 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई।

 

ये भी पढ़िए- UP News: गाजियाबाद-नोएडा में डेंगू बेकाबू, 755 केस मिले, 4 दिन में तीन मौत; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News