Tech News: OnePlus Pad Go होगा 2.4K रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ लॉन्च; जानिए

By
On:
Follow Us

Tech News: OnePlus Pad Go की कीमत लगभग 30,000 रुपये होने की संभावना है। OnePlus Pad Go भारत में 22 सितंबर को लॉन्च हो रहा है।

OnePlus भारतीय बाजार में अपने नए टैबलेट OnePlus Pad Go को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कुछ महीने पहले भारत में अपना नया OnePlus Pad टैबलेट लॉन्च किया था। आगामी टैबलेट में हाई-एंड डिस्प्ले (high-end display) और फीचर्स दिए जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से आगामी टैबलेट से संबंधित लीक्स सामने आ रही हैं। यहां हम आपको आगामी पैड के बारे में बता रहे हैं। OnePlus ने वेबसाइट पर एक प्रोडक्ट लैंडिंग पेज के जरिए OnePlus Pad Go के डिस्प्ले फीचर्स का टीजर (released a teaser of the display features) जारी किया है। कंपनी बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस (viewing experience) के लिए 2.4K डिस्प्ले रेजॉल्यूशन प्रदान करेगी। हाल ही में OnePlus के प्रेसिडेंट और सीओओ, किंडर लियू ने भी आगामी टैबलेट के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस (display specifications) का खुलासा किया था। OnePlus Pad के समान 7:5 आस्पेक्ट रेशियो पैनल की पुष्टि भी हुई है। OnePlus Pad Go के स्पेसिफिकेशंस (specifications) के बारे में फिलहाल बहुत कम जानकारी है, लेकिन यह किफायती होने की संभावना है।

OnePlus Pad Go ट्विन मिंट कलर फिनिश (Twin Mint color finish) में लॉन्च होने की उम्मीद है जो मैट और ग्लॉसी दोनों फिनिश प्रदान करता है। हालांकि, OnePlus Pad Go में 3.5 मिमी जैक (3.5 mm jack) मिलने की संभावना काफी कम है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस (OxygenOS) 13 के साथ आएगा।

 

ये भी पढ़िए- Tech News: 2023 डुकाटी स्क्रैम्बलर रेंज ₹10.40 लाख में लॉन्च; पढ़िए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News