Bollywood News: शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा ने सात फेरे लिए । इस शाही शादी में परिणीति और राघव की फ़ैमिली के अलावा कई VVIP गेस्ट शामिल हुए। इस हाईप्रोफाइल शादी में सिक्योरिटी का ख़ास ध्यान रखा गया ताकि शादी की कोई भी फ़ोटोज़ या वीडियो लीक न हो। परिणीति और राघव ने पूरे रिति-रिवाजों के साथ ट्रेडिशनल वेडिंग की है। और अब शादी के बाद फ़ाइनली नई-नई दुल्हन बनीं परिणीति ने अपनी वेडिंग पिक्चर्स अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। वेडिंग पिक्चर्स में परिणीति और राघव की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है। जहां परिणीति पहले ही एक एक्ट्रेस हैं वहीं राघव भी किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे ।

Bollywood News: शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा; जानिए खबर

परिणीति ने जहां अपनी वेडिंग में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया बेज कलर का लहंगे पहना और उसके साथ मैचिंग ज्वैलरी कैरी की । वहीं दूल्हे राजा राघव ने अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा (fashion designer Pawan Sachdeva) द्वारा डिजाइन की गई एक सबटल, एलीगेंट आइवरी कलर की शेरवानी पहनी।

ये भी पढ़िए-

Bollywood News: हिमेश रेशमिया की फ़िल्म में दिखेंगे प्रभु देवा; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News