MP News: भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट से चुना जायेगा सीएम फेस, क्या ये सही?, जानिए

By
—
On:
Follow Us

MP News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सोमवार को भाजपा उम्मीदवारों (BJP candidates) की जारी दूसरी लिस्ट में ही पार्टी के सीएम फेस चुना जायेगा, ये चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं और इन चर्चाओं से प्रदेश में खलबली सा माहौल बनने लगा है।

दरअसल, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सियासी सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि सोमवार को भाजपा उम्मीदवारों (BJP candidates) की जो दूसरी लिस्ट जारी हुई है, उसमें 3 केन्द्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों के नाम शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संभवत: पार्टी इन्हीं नामों में से सीएम फेस (CM Face) चुनेगी। क्योंकि ये सभी सीनियर हैं और केन्द्र में रहकर पार्टी व सरकार की गतिविधियों में लंबे समय से जुड़े रहे हैं। जबकि इन नामों के अलावा अन्य उम्मीदवारों में से सीएम फेस (CM Face) चुने जाने को लेकर सूत्र पार्टी के लिए बड़ी माथापच्ची बता रहे हैं, जिससे पार्टी इस पक्ष में नहीं दिख रही।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा उम्मीदवारों (BJP candidates) की दूसरी लिस्ट में जिन 3 केन्द्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों में से सीएम फेस चुनने की चर्चाएं सुर्खियों में हैं, उसमें कितनी सत्यतता है ये तो आने वाले समय में ही चल सकेगा, लेकिन इन सुर्खियों ने प्रदेश के सियासी गलियारे में जो खलबली मचाई है, उसे भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा उम्मीदवारों (BJP candidates) की दूसरी लिस्ट में जिन 3 केन्द्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों के नाम सीएम फेस को लेकर सुर्खियों में हैं। उन केन्द्रीय मंत्रियों में नरेन्द्र सिंह तोमर को मुरैना की दिमनी सीट से, प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से और फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि सांसदों में राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम से, गणेश सिंह को सतना, रीति पाठक को सीधी से और उदय प्रताप सिंह को गाडरवारा से भाजपा (BJP) ने प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढि़ए- MP News: उज्जवला योजना के अन्तर्गत प्राथमिकता के आधार पर लाड़ली बहनों का करें पंजीयन- मुख्यमंत्री; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News