Tech News: बिना किसी शोरशराबे के इस Samsung Galaxy Tab A9 को यूएई और ग्वाटेमाला के मार्केट्स के लिए लाया गया है।
चीनी ब्रैंड्स को टक्कर देने के लिए सैमसंग (Samsung) एक के बाद एक डिवाइसेज लॉन्च कर रही है। हाल में उसने कई फैन डिवाइसेज को लॉन्च किया। इनमें S23 FE स्मार्टफोन, Galaxy Buds FE ईयरबड्स और 2 टैबलेट S9 FE और S9+ FE शामिल हैं। अब साउथ कोरियाई ब्रैंड ने Galaxy Tab A9 को भी पेश कर दिया है। बिना किसी शोरशराबे के इस टैब को यूएई और ग्वाटेमाला के मार्केट्स के लिए लाया गया है। कहा जा रहा है कि यह Galaxy Tab A8 का सक्सेसर है, जिसे साल 2021 में लाया गया था। 8.7 इंच डिस्प्ले वाले इस टैब की खूबियों और कीमत पर बात करते हैं।
Samsung Galaxy Tab A9 को सिल्वर, ग्रेफाइट और नेवी कलर्स में पेश किया गया है। एमेजॉन यूएई पर इसकी कीमत AED 699 (लगभग 15,818 रुपये) से शुरू होती है, जबकि सैमसंग ग्वाटेमाला पर दाम GTQ 1,499 (लगभग 15,961 रुपये) से शुरू होते हैं।
ये भी पढ़िए-
Tech News: Oppo Find N3 Flip 12 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च; जानिए खबर