Singrauli News: बरका चौकी पुलिस क्षेत्र (Barka Chowki police area) के महुली गांव (Mahuli village of Barka) में बेलगाम गति से भागती एक बोलेरो जीप के पलट जाने से 8 लोग घायल हो गए हैं।
हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी घायल महुली गांव (Mahuli village of Barka) के रहने वाले हैं जो साप्ताहिक बाजार करने के लिए बोलेरो जीप (Bolero jeep) से बरका आ रहे थे। गांव से कुछ दूर पर ही बोलेरो चालक जीप से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो जीप (Bolero jeep) सडक़ से नीचे खेतों में जा गिरी। जिस समय हादसा हुआ, उस समय जीप में आठ-दस लोग सवार थे। लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि हादसे में बोलेरो (Bolero jeep) सवार रामसिया अगरिया पति बुद्धसेन अगरिया उम्र 35 साल, सोनू अगरिया पिता कुलसेन अगरिया (Ramsia Agaria) उम्र 28 साल बुटुआ पति पुस्प कुमार (Pusp Kumar) उम्र 45 साल, दौउली सिंह पति धनधारी सिंह, बुधिया सिंह पति हरीलाल सिंह उम्र 45 साल, जगनियार सिंह (Jagniar Singh) पति बबई सिंह उम्र 65 साल और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायल महुली गांव (Mahuli village) के बताए जा रहे हैं। बोलेरो पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।
बरका चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय (Abhishek Pandey) ने बताया कि हादसा बोलेरो जीप (Bolero jeep) के अनियंत्रित हो जाने की वजह से हुआ है। जीप चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़िए- Singrauli News: परिजन ने पढऩे को कहा तो 10 वर्षीय बालक ने लगा ली फांसी; जानिए