Tech News: अपकमिंग Samsung Galaxy A15 5G स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल-HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले होगा।
Samsung Galaxy A15 5G स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसे सैमसंग Galaxy A14 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर कहा जाता है, जिसे इस साल जनवरी में भारत में Exynos 1330 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ लाया गया था। कथित Galaxy A15 5G की डिटेल्स पिछले महीने ऑनलाइन सामने आई थीं। अब इस डिवाइस के कुछ और स्पेक्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। एक टिप्सटर ने फोन की संभावित कीमत भी बताई है।
Samsung Galaxy A15 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 10X जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है।
ये भी पढ़िए-
Tech News: OnePlus Nord CE 3 Lite 5G आया TDRA सर्टिफिकेशन पर नजर; जानिए