Bollywood News: Shah Rukh Khan ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा; जानिए

By
On:
Follow Us

Bollywood News: धनतेरस के मौके पर एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ‘डंकी’ (Dunki) के दो नए पोस्टर शेयर कर, फैंस को दिवाली की बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों को काफी पसंद आया। अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने धनतेरस के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल किंग खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ के दो नए पोस्टर रिलीज किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। इस फिल्म के पहले पोस्टर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्कूटर पर हैं और उनके पीछे तापसी पन्नू और विक्रम कोचर बैठे हैं। तो वहीं साइकल पर उनके तीसरे दोस्त नजर आ रहे हैं। ‘डंकी’ के इस पोस्टर पर लिखा है, ‘अपनों के साथ मनाएं दिवाली।’ साथ ही साइकिल पर हार्ट शेप में ‘हैप्पी दिवाली’ का पोस्टर लगा है।

‘डंकी’ (Dunki) के दूसरे पोस्टर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर एक क्लारूम में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़िए-

Bollywood News: पीएम मोदी का लिखा गाना ‘Abundance in Millets’ ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News