Tech News: लिस्टिंग से पता चलता है कि Tecno Spark 20C आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आने वाला है।
Tecno की ओर से Tecno Spark 20C को जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना है। फोन को अब से पहले कई सर्टिफिकेशंस जैसे Geekbench, Bluetooth SIG आदि पर स्पॉट किया जा चुका है। अब इसे एक और सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी कंफर्म हो जाते हैं। फोन के बारे में इससे पहले जानकारी आई थी कि इसमें 4 जीबी रैम देखने को मिल सकती है और MediaTek का Helio चिपसेट आ सकता है। अब लेटेस्ट अपडेट में कुछ स्पेक्स की पुष्टि हुई है।
Tecno Spark 20C को हाल ही में Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। यहां पर फोन का मॉडल नम्बर BG7n बताया गया है।
ये भी पढ़िए-