MP News: लोकायुक्त ने 10000 रूपये की रिश्वत लेते सहायक सब इंस्पेक्टर को रंगेहाथ पकड़ा; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News(shashikant kushwaha): लोकायुक्त (Lokayukta) ने शनिवार को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में रिश्वत लेते सहायक सब इंस्पेक्टर ट्रैप किया है।

जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त (Lokayukta) की इस कार्रवाई में आवेदक हेमंत कुमार आर्य पिता सुखलाल आर्य निवासी गीता नगर विदिशा रोड भानपुर भोपाल ने दिनांक 8.2.2024 को शिकायत की थी कि उसके द्वारा कियोस्क का संचालन किया जाता था जिसे जून 2023 में बंद कर दिया गया  जगदीश शर्मा नाम के व्यक्ति ने छोला थाने पर आवेदक के विरुद्ध शिकायत की जिस पर छोला थाने पर सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह ने बुलाकर रसीद दिखाई जिस पर आवेदक के सील और हस्ताक्षर नहीं थे थाने के सहायक उपनिरीक्षक संतोष डांगी द्वारा 50000 रूपये की मांग की।

ऐसे में रिश्वत मांगने की शिकायत फ़रियादी के द्वारा लोकायुक्त (Lokayukta) से की गई। जिससे मामले पर संज्ञान लेते हुए शनिवार लोकायुक्त ने सहायक उप निरीक्षक संतोष डांगी थाना छोला 10000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

मामले में आरोपी सहायक सब इंस्पेक्टर पर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप की कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त (Lokayukta) की टीम का नेतृत्व डीएसपी संजय शुक्ला द्वारा किया गया। टीम में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक संदीप, अवध कार्रवाई में शामिल रहे।

ये भी पढ़िए- MP News: उज्जैन कैंसर सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News