international women’s day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की 2024 में क्या है थीम?; जानिए

By
On:
Follow Us

international women’s day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) 2024 में भी हर वर्ष की तरह 8 मार्च को मनाया जाएगा।

हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) की अलग अलग थीम होती है और इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) 2024 की थीम है इंस्पायर इंक्लूजन (Inspire Inclusion)। यानी जब हम दूसरों को महिलाओं (women’s) के समावेशन को समझने और महत्व देने के लिए प्रेरित करते हैं, तो हम एक बेहतर दुनिया का निर्माण करते हैं। और जब महिलाओं को स्वयं शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है, तो अपनेपन, प्रासंगिकता और सशक्तिकरण की भावना आती है। आइए सामूहिक रूप से महिलाओं (women’s) के लिए एक अधिक समावेशी विश्व का निर्माण करें।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) हर वर्ष, 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं (women’s) के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं (women’s) के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषयवस्तु के साथ महिलाओं (women’s) के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए मनाया जाता हैं। कुछ लोग बैंगनी रंग के रिबन पहनकर इस दिन का जश्न मनाते हैं। सबसे पहला दिवस, न्यूयॉर्क नगर में 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। 1917 में सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया, और यह आसपास के अन्य देशों में फैल गया। इसे अब कई पूर्वी देशों में भी मनाया जाता है।

सबसे पहले कब और कहां मनाया गया?

अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) सबसे पहले 28 फ़रवरी 1909 को मनाया गया। इसके बाद यह फरवरी के आखिरी इतवार के दिन मनाया जाने लगा। 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन सम्मेलन में इसे अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया। उस समय इसका प्रमुख ध्येय महिलाओं (women’s) को वोट देने का अधिकार दिलवाना था, क्योंकि उस समय अधिकतर देशों में महिला को वोट देने का अधिकार नहीं था।

 

ये भी पढ़िए- Lifestyle News: साड़ी में चाहिए बेहतरीन लुक, तो इसे बांधते वक्त इन बातों का रखें ध्यान; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV