MP News: अचानक धंसा पहाड़, राहगीरों ने भाग कर बचाई जान; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

MP News: इंदौर (Indore) के समीप पर्यटक स्थल जाम गेट (tourist spot Jam Gate) के नीचे पहाड़ का हिस्सा धंसने से महू मंडलेश्वर मार्ग (Mhow Mandleshwar road) का संपर्क टूटा गया।

मौके पर रोड ठेकेदार के कर्मचारी पहुंचे और यहां बीच रोड पर गिरे पत्थरों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों मुताबिक जहां पर पहाड़ गिरने की घटना हुई है, उससे थोड़ी दूरी पर भी पहाड़ का हिस्सा लटक रहा है। इस मार्ग पर रोजाना पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर गिरने की सूचना आती है। जिसके चलते कई बार वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक जाम गेट से एक किलोमीटर आगे घाट पर पहाड़ का हिस्सा धंसने लगा। यहां से निकल रहे राहगीरों ने भाग कर जान बचाई। घटना मंडलेश्वर थाना (Mandaleshwar police station area) क्षेत्र की है।

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli Black Sunday: तीन अलग हादसों में सात की मौतों वाला सिंगरौली का ब्लैक संडे; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News