Crime News: नाबालिग लड़की की सगाई से पैरेंट ने किया इनकार तो रस्ता रोककर धमकाया; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने इंदौर के खजराना थाना में शिकायत की है कि एक युवक से सगाई की बात चल रही थी। लेकिन उसके (लड़की के) माता-पिता ने मना कर दिया।

इससे नाराज युवक ने लड़की को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में अपने साथ हुए घटनाक्रम की शिकायत पीड़ित लड़की ने पुलिस से को है और खजराना थाना पुलिस ने भी 17 साल की नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक अयान के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना हुसैनी चौक के पास खजराना की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी से फरियादी 17 साल की नाबालिग लड़की से सगाई की बातचीत चल रही थी। लेकिन फरियाद के माता-पिता ने सगाई करने से मना कर दिया था।

इसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर फरियादी किराना सामान लेकर आ रही थी तभी आरोपी रास्ते में मिला और सगाई नहीं करने की बात को लेकर गाली-गलौच कर मारपीट करने लगा साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News