Singrauli News: कलेक्टर के नेतृत्व में 5 जून को जिले में वृहद स्तर पर चलाया जायेगा अभियान; जानिए 

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली नमामि गंगे परियोजना (Singrauli Namami Gange project) के तहत जिले के जल स्श्रोतो के संरक्षण एवं पुर्नजीवन का विशेष अभियान (special campaign) 5 जून से 15 तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में आयोजित होगा। 

इस अभियान के तहत जल स्श्रोतो नदी तालाबो, पोखरी, बावडी सहित अन्य जल स्श्रोतो में सामूहिक रूप से अभियान चलाकर उनमें स्वच्छ जल आगम सुधार साफ सफाई गहरीकरण आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

जिला स्तर पर अभियान का सुभारंभ कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला (Collector Chandrashekhar Shukla) के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में स्थित चिन्हित किये गये जल स्श्रोत में सामूहिक भागीदारी के तहत किया जायेगा।

जिसके तैयारियो के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिये गये है। साथ ही जिले उक्त दिवस को जिले के सम्मानित जन प्रतिनिधियो सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अभियान में जोड़े जाने का उल्लेख किया गया है। वही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रो में चिन्हित किये गये जल स्श्रोतो में अभियान के दौरान साफ सफाई, गहरीकरण का कार्य किया जायेगा। अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में वृक्षा रोपण भी किये जायेगे ताकि जल स्श्रोतो के साथ साथ पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

 

ये भी पढिए-

Singrauli Breaking: सिंगरौली आ रहे CM मोहन यादव; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News