Singrauli Police: बैढ़न कोतवाली के कोतवाल बने अशोक, कपूर गए मोरवा और भी कई TI बदले; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Police: सिंगरौली पुलिस (Singrauli Police) में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता (Superintendent of Police Nivedita Gupta) बड़ी सर्जरी कर कई थानों के टीआई के इधर से उधर किया है। शुक्रवार की रात हुए इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

इस क्रम में काफी लंबे समय से कोतवाल विहीन पड़ी बैढ़न कोतवाली को नया कप्तान मिला है और मोरवा टीआई रहे अशोक सिंह परिहार को बैढ़न कोतवाल बनाया गया है। नवानगर थाना प्रभारी रहे कपूर त्रिपाठी को मोरवा थाने का प्रभार दे दिया गया है। इसके अलावा विन्ध्यनगर थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा को बरगवां निरीक्षक बना दिया गया है। वहीं महिला थाना प्रभारी रहीं अर्चना द्विवेदी को विन्ध्यनगर थाने की कमान सौंप दी गई। इसके अतिरिक्त माडा प्रभारी रहे शिव सिंह रजावत को सरई थाने की कमान सौंप दी गई है। वही सरई थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह को नवानगर थाने का निरीक्षक बनाया गया। जबकि जियावन थाने के निरीक्षक राजेंद्र पाठक को गढ़वा थाने का प्रभार दिया गया है। वही गढ़वा थाना प्रभारी रहे अनिल पटेल को जियावन थाने की कमान सौंपी गई है।

सिंगरौली पुलिस (Singrauli Police) में इस फेरबदल के बाद भी अब जिले के दो थानों माडा थाना एवं महिला थाना फिलहाल प्रभारीविहीन हो गए हैं।

ये भी पढ़िए- Singrauli Police: कोल व अन्य लोडिंग वाहनों पर सिंगरौली पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News