MP News: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी प्रभात झा का निधन, CM डॉ. यादव ने शोक व्यक्त किया; जानिए

By
—
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभात झा एक सजग़ जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इनमें राज्यसभा सदस्य और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिकाएं भी शामिल हैं। 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनका प्रभात जी के साथ कई वर्ष का संबंध रहा। उन्होंने एक आदर्श जीवन जिया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्यनन करते रहते थे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजन, प्रशंसक और विशाल मित्र समूह को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।

 

ये भी पढ़िए- MP News: दक्षिण भारतीय उद्योगपति मध्यप्रदेश में प्रारंभ करें औद्योगिक इकाइयां : CM

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News