MP News: आईजी रीवा ने जिला सिंगरौली का किया औचक निरीक्षण; जानिए 

By
On:
Follow Us

MP News: रीवा (Rewa) जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ.महेन्द्र सिंह सिकरवार (Dr. Mahendra Singh T) ने जिला सिंगरौली (Singrauli) का औचक निरीक्षण (surprise inspection) किया। 

भ्रमण के दौरान आईजी सिकरवार (Dr. Mahendra Singh Sikarwar) ने जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर थाना चितरंगी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हवालात मालखान, शस्त्रागार, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। कंप्यूटर कक्ष, सी.सी.टी.एन.एस.कक्ष, महिला हेल्प हेस्क, हवालात, बैरक, मालखाना इत्यादि का निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया एवं लंबित आपराधिक प्रकरणों की समीक्षा की जाकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गये। वहीं आईजी सिकरवार द्वारा थाने की कार्यवाहीयों में सुधार लाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश व हिदायत दी गई। थाना क्षेत्र के प्रत्येक हिस्ट्रीशीटरों के बारे में भी जानकारी ली गई। वहीं उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर उनकी नियमित चेंकिग किये जाने के निर्देश दिये। जिन बीट प्रभारियों द्वारा चेंकिग नही की गई संबंधित को दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली,एस.डी.ओ.पी. चितरंगी आशिष जैन, थाना प्रभारी चितरंगी शेषमणि पटेल व पुलिस थाने का बल उपस्थित रहा।

बता दें कि निरीक्षण उपरांत आईजी सिकरवार (Dr. Mahendra Singh Sikarwar) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजपत्रित (पुलिस) अधिकारियों की बैठक ली।

उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एस.डी.ओ.पी. मोरवा कृष्णकुमार पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी आशिष जैन, एस.डी.ओ.पी. देवसर राहुल कुमार सैयाम उपस्थित रहे।।

आईजी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश

अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए बाढ़ से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।।

लंबित अपराध की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।।

अवैध मादक पदार्थो पर पूर्णतः अंकुश लगाये जाने हेतु सख्य निर्देश दिये गये।।

थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनने एवं शीघ्र वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।।

पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचना व शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।।

थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराध एवं अपराधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा उनकी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।।

थाना में साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिये जाने हेतु हिदायत दी गई।

 

 

ये भी पढ़िए- 

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगे को समर्पित की मंत्रि-परिषद की बैठक; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment