MP News: मवेशी तस्करों के गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर 137 नग भेड़-बकरियों समेत ट्रक जब्त; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: सतना (Satna) की कोठी थाना पुलिस ने मवेशी तस्करों के गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर 137 नग भेड़-बकरियों समेत ट्रक जब्त (seized) किया है।

जानकारी के मुताबिक, कोठी थाना पुलिस ने रात के वक्त घेराबंदी कर मवेशियों की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शिवा कुशवाहा पिता राजकुमार कुशवाहा (25) निवासी श्यामनगर अहरी टोला थाना नागौद, रोहित पटेरिया पिता पन्नेलाल पटेरिया (26) निवासी मझगवा गर्गान टोला थाना मझगवां, जितेन्द्र कोल पिता छकोड़ी कोल (35) निवासी लालपुर कोलगढी थाना नागौद एवं हंसराज पिता देवा कोल (35) निवासी लालपुर कोलगढी थाना नागौद शामिल हैं।

बता दें कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

ये भी पढ़िए-

Crime News: महिला की हत्या के मामले में अदालत ने पति को उम्र कैद सजा सुनाई; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News