MP News: उज्जैन में महाकाल मंदिर के गेट पास एक दीवार ढही, 2 की मौत; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: तेज बारिश दौरान शुक्रवार की शाम उज्जैन के महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के पास एक दीवार ढह गई।

 

 

उज्जैन की इस घटना में ढही दीवार के मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बड़ी लापरवाही की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि जो दीवार ढही है, वह करीब 20 साल पुरानी थी। इस दीवार के पीछे एक और दीवार मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित कराई गई। इन दोनों दीवारों के बीच लगभग 10 फीट का गैप है और इसमें काफी मात्रा में मिट्टी डाली गई। ऐसे में लगातार बारिश से मिट्टी गीली होती गई और पानी निकासी का भी कोई ऑप्शन न होने से शुक्रवार शाम को तेज बारिश दौरान पानी को निकलने की जगह नहीं मिली और प्रेशर से पुरानी दीवार के ऊपर वाला हिस्सा ढह गया। मौके पर रेस्क्यू टीम राहत कार्य में काफी देर तक जुटा रहा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन की इस घटना पर दुख जताया है। कांग्रेस ने उज्जैन की इस घटना को लेकर मांग की है कि दीवार कैसे गिरी, क्यों गिरी, इसकी निष्पक्षता से जांच होना चाहिए। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

 

ये भी पढ़िए-  MP News: सिंगरौली समेत 16 नगर निगम क्षेत्रों में बनेंगे मॉडल रैन-बसेरा, CM का निर्देश; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News