MP News: राजस्थान स्वीट्स के कारखाने का निरीक्षण करने पहुंची संयुक्त टीम; जानिए खबर

By
—
On:
Follow Us

MP News: कलेक्टर सिंह (Collector Singh) के निर्देश पर नायब तहसीलदार खान एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन ई पन्ना की संयुक्त टीम ने राजस्थान स्वीट्स (Rajasthan Sweets) के कारखाने का निरीक्षण (inspected) किया।

विदिशा नगर में स्थित राजस्थान स्वीट्स के कारखाने से मावा, बंगाली मिठाई का नमूना जांच हेतु एकत्रित किया गया है तथा नगर के वैशाली नगर वेदांश इंटरप्राइजेस से आकाश ब्रांड के बेसन लड्डू, रसगुल्ला, नमकीन सेव, बिस्किट इत्यादि के नमूने जांच हेतु एकत्रित किए गए हैं। इन सभी सैंपलों को जांच परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाने की कार्यवाही की गई है।

बता दें कि निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार कर्ता को निर्देश दिए गए हैं कि मिठाई का निर्माण साफ-सफाई से करें और किसी भी प्रकार की कोई मिलावट ना करें।

 

 

ये भी पढिए-

NH39 Breaking News: रीवा-सीधी टनल में बड़ा हादसा; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News