Crime News: पेट दर्द ठीक करने बहाने पीड़ित महिला को डायन बताकर गर्म सलाखों से दागा; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: एक महिला को डायन बताकर गर्म सलाखों से दागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें पहले महिला के बाल काटकर और उसका मुंह काला कर गांव में घुमाया गया। इसके बाद एक पेड़ से बांध दिया।

 

महिला के साथ ये सब उसकी बीमारी ठीक करने के बहाने किया गया। हैरान करने वाला ये मामला राजस्थान के बूंदी के हिडोंली थाना क्षेत्र के खाशहाली का झौपड़ा बापजी देव स्थान का करीब चार-पांच दिन पूर्व का बताया जा रहा है। वहीं, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस कथित भोपा और उसके सहयोगी की तलाश कर रही है। महिला की पीठ को गर्म सलाखों से बुरी तरह दागा गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला पिछले कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। किसी ने उसे सलाह दी थी कि वह हिडोंली इलाके के खाशाहाली का झोपड़ा बापजी देव स्थान पर जाए तो उसे आराम मिल सकता है। इस कारण पीड़िता अपने बेटे को लेकर 24 नवंबर को देव स्थान पर पहुंची थी।

 

गांव के देव स्थान पर पहुंचने के बाद बाबूलाल रैगर, सोनू मीणा और गौरी देवी ने कथित देवता का भाव जागृत किया और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीड़ित  महिला को कथित डायन बताकर कई लोगों की मौजूदगी में पीड़िता के शरीर को गर्म सलाखों से दागा गया। यही नहीं उसका मुंह काला कर सिर के बाल काटकर पूरे गांव में घुमाया। बाद में उसे एक पेड़ से बांध दिया।

 

एक दिन तक देव स्थान पर रखने के बाद भी पीड़ित महिला की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसे 25 नवंबर की रात को छोड़ दिया। लोगों ने कहा कि घर ले जाओ, तबीयत ठीक हो जाएगी। प्रताड़ना से पीड़िता की तबीयत सुधरने के बजाए और खराब होती रही।

पीड़ित महिला ने हिंडोली थाने में दी शिकायत में बताया कि घटना के दौरान बाबूलाल रैगर, तारा चंद मीणा और उसकी पत्नी सोनू के साथ हेमराज, लेखराज, चेतन मीणा, छीतर लाल निवासी खाशाहाल का झौपड़ा के अलावा गोरी देवी व चार-पांच अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने हाथ-पैर पकड़ लिए और कहा कि इसको डायन लग रही है।

 

 

ये भी पढ़िए- Mauganj News: मऊगंज जिले में चलती 108 एंबुलेंस में नाबालिग से दुष्कर्म; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News