Job News: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CWC) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी और अकाउंटेट समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है।
जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 179 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से 40 पद मैनेजमेंट ट्रेनी (जनरल) पदों के लिए है और 13 मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 9 पद अकाउंटेट और, 22 अधीक्षक (जनरल) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, 81 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के लिए और 2 अधीक्षक पद पर भर्ती की जाएगी।
आपको बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cewacor.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। (अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।)
यह भी पढ़ें-
Job News: Air Force School में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, जानें खबर











