MahaKumbh 2025: ममता कुलकर्णी महाकुंभ में फिर से लौटी एक अलग रूप में; जानिए

By
On:
Follow Us

MahaKumbh 2025: ममता कुलकर्णी महाकुंभ में फिर से लौट गई हैं और वह भी एक अलग रूप में। दरअसल, महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद ममता मुंबई लौट गई थीं।

 

महाकुंभ से ममता की अब जो नई तस्वीर सामने आई है उनके चेहरे पर भस्म लगाकर श्रृंगार किया हुआ था। इससे उनका पूरा चेहरा सफेद रंग का दिख रहा था। भस्म लगाने के बाद किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता को आशीर्वाद भी दिया।

 

बता दें कि महाकुंभ में ममता कुलकर्णी को लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी दी थी। फिर किन्नर अखाड़ा का संस्थापक होने का दावा करने वाले ऋषि अजय दास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया था।

 

वहीं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव समेत कई संतों ने ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने का विरोध किया था। ऐसे में ममता कुलकर्णी ने रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, धीरेंद्र शास्त्री की जितनी उम्र है, उससे ज्यादा मैंने तपस्या की है। बाबा रामदेव को महाकाल से डरना चाहिए।

 

 

ये भी पढ़िए- MahaKumbh 2025: हादसा कैसे हुआ और भीड़ अनकंट्रोल क्यों हो गई?; CM योगी ने पूंछे सवाल

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel
Minimalist Tricolour_page-0001
Copy of Minimalist _page-0001
Copy of Copy of Minimalist Tricolour _page-0001

Leave a Comment

Live TV