MP News: आप निगम कमिश्नर हो, पर आप फोन नहीं उठा रहे हो?; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: आप निगम कमिश्नर हो, पर आप फोन नहीं उठा रहे हो? ये बात खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को भोपाल नगर निगम कमिश्नर को फटकारते हुए कहा।

 

MP News: आप निगम कमिश्नर हो, पर आप फोन नहीं उठा रहे हो?; जानिए

 

दरअसल, सोमवार की दोपहर राजधानी भोपाल के वार्ड नंबर 76 की उड़िया बस्ती के एक मकान में आग लग गई थी। आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि आसपास की झुग्गियों को भी चपेट में लेने लगी। आसपास के लोग मौके पर आग बुझाने में जुट गए और करीब 2 घंटे में आग काबू में आ पाई। इस बिच इस आगजनी की सूचना जब खेल मंत्री विश्वास सारंग को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बीजेपी के ही पार्षद लकी राय और अन्य रहवासियों ने भी मंत्री से निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण की शिकायत कर दी। पार्षद राय ने मंत्री सारंग को बताया कि निगम कमिश्नर को 3-3 बार मोबाइल पर कॉल किया, पर नहीं उठाया। फायर स्टेशन पर भी फोन लगाए लेकिन कुछ नहीं हुआ। इधर, बस्ती में आग फैल रही थी। यदि रहवासी खुद आग नहीं बुझाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

फिर क्या था पार्षद और रहवासियों की ये व्यथा सुनकर मंत्री सारंग का गुस्सा फूट पड़ा। मौके से ही उन्होंने भोपाल निगम कमिश्नर को मोबाइल पर कॉल किया और फटकार लगा दी।

 

मंत्री बोले, ‘आप निगम कमिश्नर हो, पर आप फोन नहीं उठा रहे हो। मेरे फोन लगाने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी आई। जिसमें न तो हूटर है और न ही पानी। यदि बस्ती वाले खुद आग नहीं बुझाते तो आगजनी में कई जानें चली जाती। मजाक हो गया। क्या नगर निगम कमिश्नर हो भई। लोग किससे बोले, बताओ।’

 

ये भी पढ़िए- MP News: देर रात दुकान में लगी भीषण आग, समान जलकर राख; जानें खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News