Crime News: 11वीं के छात्र पर तेजाब से हमला, छात्र गंभीर रूप से घायल; जानिए खबर 

By
On:
Follow Us

Crime News: छतरपुर (Chhaterpur) में शुक्रवार सुबह एक 11वीं के छात्र पर तेजाब से हमला किया गया।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सौरा रोड पर हुई। पीड़ित की पहचान आदित्य श्रीवास (18) के रूप में हुई है, जो रघुनंदन विहार कॉलोनी का रहने वाला है। सुबह साढ़े 9 बजे आदित्य स्कूटी से जिम जा रहा था। गौतम नगर में शुभम सोनी अपनी मोटरसाइकिल मोड़ रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। शुभम ने आदित्य के साथ मारपीट की। फिर वो घर से तेजाब की शीशी लेकर आया और आदित्य पर फेंक दिया। इस हमले में आदित्य का दाहिना हाथ, पीठ और कपड़े जल गए।

आपको बता दें कि सिटी कोतवाली थाना प्रभारी ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़िए-

Crime News: क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के मशहूर ड्रग तस्कर अय्यूब खान को किया गिरफ्तार; जानिए खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News