जानिए, अश्लीलता परोसने वाले किन भोजपुरी गायकों की महिला आयोग में सिंगरौली से हुई शिकायत

By
—
Last updated:
Follow Us

भोजपुरी गानों में अश्लीलता परोसने का आरोप लगाते हुए सिंगरौली जिले की एक महिला जनप्रतिनिधि ने कई भोजपुरी गायकों की नामजद लिखित शिकायत की है। शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से की गई है। ये शिकायतकर्ता सिंगरौली नगर निगम के वार्ड 15 की आम आदमी पार्टी से पार्षद अर्चना विश्वकर्मा हैं।

शिकायती पत्र में आप की महिला पार्षद ने आरोप लगाया है कि भोजपुरी कुछ गायकों के द्वारा अश्लील शब्दों, दृश्यों और जाति सूचक शब्दों आदि का उपयोग उनके गानों में किया जाता है और फिर इसे सोशल प्लेटफार्म पर भी दिखाया जाता है। ऐसे में इस अश्लीलता के कारण समाज पर बुरा असर पड़ता है। हद तो ये है कि इनके गानों में अश्लीलता का क्रम यही पर नही थमता और ये लोग बहन, बेटियों पर भी आधारित गानों को भी ऐसी अश्लील से परोसते हैं कि इससे बहन, बेटियों की भी सुरक्षा पर गलत प्रभाव पड़ता है।

 सरकार के अभियान के विपरीत

आरोप पत्र में शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि एक तरफ सरकार समाज मे बहन, बेटियों के लिए बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ भोजपुरी गायक सरकारों के इन प्रयासों के विपरीत चल रहे हैं।

भारतीय संस्कृति व भोजपुरी की छवि कर रहे धूमिल

शिकायतकर्ता महिला पार्षद का यह भी कहना है कि भारतीय संस्कृति और भोजपुरी बहुत लोकप्रिय है और ये लोगों की आस्था से भी जुड़ा है। इसलिए भोजपुरी गायको के ये कृत्य इनकी भी छवि को धूमिल कर रहे हैं।

इन गायकों के खिलाफ हुई नामजद शिकायत

  • टुनटुन यादव
  • तान्या झा
  • बबलू राजभर
  • मनोज तिवारी

राष्ट्रीय महिला आयोग में कई गई शिकायत के पत्र की प्रति।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News