कोरोना के नए वैरिएंट से 127 मौत|

By
On:
Follow Us

साक्षी त्रिपाठी, भोपाल। Corona Case Latest Update: देश में भले ही एब कोविड19 के मामलों में कमी आने लगी हो, लेकिन कई राज्यों में अभी भी कोरोना के रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर वृद्धि होने लगी है। अभी तक कोविड 19 के कुल मामले 277 लामने आए हैं जिनमें अभी कुल 82 एक्टिव केस है। 190 मरीज स्वस्थ हुए है और अबतक 5 मौतें हुई है। वहीं, देश में जनवरी 2025 से कोरोना के नए वैरिएंट से अब तक 127 मौतें हुई हैं।

Read More: Aaj ka Mausam: प्रदेश में आज भी बेईमान होगा मौसम.. इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी 

Corona Case Latest Update: मध्यप्रदेश में 82 एक्टिव केस

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 82 लोग फिलहाल सक्रिय रूप से संक्रमित हैं, जबकि 190 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 5 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ग्वालियर में भी कोरोना से पहली मौत हुई है। जेएएच अस्पताल में कोरोना से महिला ने अपनी जान गंवा दी। महिला को एक दिन पहले भिंड से ग्वालियर रेफर किया गया था। बता दें कि, 5 दिन पहले महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ग्वालियर में बीते 22 दिन में कोरोना के 70 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 26 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, अब एक्टिव केसों की संख्या 19 पहुंच गई है, और एक की मौत हुई है।

Read More: Etawah Yadav Kathavachak News: ‘कथा कहने का अधिकार सिर्फ..’ यादव कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार पर ये क्या कह गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 

Corona Case Latest Update: भारत में कोरोना के मामले

देश में बीते 12 दिन में 3000 से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 12 जून को देशभर में 7131 एक्टिव केस थे, जिनकी संख्या घटकर अब 4089 पहुंच गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में केवल 7 नए मामले सामने आए हैं और 336 मरीज ठीक हुए हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News