मुख्यमंत्री ने कतर से उज्जैन लौटीं विमान चालक दल की सदस्य से बात की |

By
—
On:
Follow Us

भोपाल, 25 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कतर से उज्जैन सुरक्षित लौटने पर बुधवार को कतर एअरवेज की चालक दल की वरिष्ठ सदस्य मनीषा भटनागर से बात की।

ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष के कारण मनीषा कतर में फंसी गयी थीं।

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बाद कुछ देशों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप भारत आने वाले कई उड़ानों के मार्ग या तो परिवर्तित कर दिए गए या फिर रद्द कर दिए गए।

उज्जैन लौटने के बाद भटनागर ने केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री यादव ने भटनागर को वीडियो कॉल कर उनका हालचाल पूछा।

एक अधिकारी ने बताया कि यादव ने मनीषा से कतर एअरवेज में उनके काम के बारे में भी पूछा।

अधिकारी ने बताया कि यादव ने मनीषा की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सहयोग मांगा था और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे इस मामले को केंद्र के समक्ष उठाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार बहन-बेटियों की हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है।

मनीषा ने कतर से सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण समर्थन के लिए यादव को धन्यवाद दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान कहा, “संकट की इस घड़ी में हमें पूरा भरोसा था कि देश और राज्य की सरकार हमारा ख्याल रख रही है और हम निश्चित रूप से सुरक्षित घर लौटेंगे।’’

भाषा ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News