कोचिंग से निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा, 15 साल का कार्तिक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल |

By
—
On:
Follow Us

इंदौर: Indore Student Missing: इंदौर में कोचिंग से घर निकले 15 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। कोचिंग के लिए छात्र ने अपने पिता को फ़ोन कर बताया था कि वह घर के लिए निकल रहा है लेकिन वह घर नहीं पहुँचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

Read More : Police Recruitment Scam: “SI बनाऊंगा” कहकर ठग लिए लाखों रुपए, छत्तीसगढ़ में फर्जी पुलिसकर्मी पकड़ा गया, कई और शिकार होने की आशंका

Indore Student Missing: जब छात्र का कोई सुराग नहीं मिला तो सायोगितागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। इंदौर निवासी कार्तिक यादव गीताभवन क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जाता था। गुरुवार को कार्तिक ने अपने पिता को फ़ोन कर कहा कि वह कोचिंग से निकल रहा है लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुँचा।

Read More : Gang Raped in Birthday Party: सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर गैंगरेप.. बर्थडे पार्टी के बहाने दरिंदों ने युवती को बना डाला शिकार

Indore Student Missing: परिजनों ने जब खोजबीन की तो पता चला कि वह कोचिंग से निकल चुका था। इसके बाद परिजन सायोगितागंज थाना पहुँचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और छात्र की तलाश जारी है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News