Indore Love Jihad

By
On:
Follow Us

इंदौर। Indore Love Jihad:  इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया है। बताया गया कि,आरोपी ने खुद को वकील बताया और महिला को कोर्ट में भरोसे में लेकर इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: Bilaspur Girls Attacked: न्यायधानी में दिल दहला देने वाली घटना…अज्ञात शख्स ने घर में घुसकर तीन युवतियों पर किया जान लेवा हमला, मचा हड़कंप

दरअसल, इंदौर की एक महिला जो पति के जेल में होने के कारण अकेली अपने बच्चों के साथ रह रही थी। न्याय की तलाश में कोर्ट पहुंची, लेकिन वहां उसे भरोसा देना वाला ही दरिंदा बन गया। 24 जून को कोर्ट परिसर में महिला की मुलाकात हैदर नाम के एक व्यक्ति से हुई। हैदर ने खुद को वकील बताया और महिला का केस लड़ने का भरोसा दिलाया। इसके बाद महिला ने वकील को बताया कि, केस के दस्तावेज घर पर है, जिसके कुछ दिन बाद वकील महिला के घर दस्तावेज देखने के बहाने से पहुंच गया, और मौका पाकर महिला के साथ जबरजस्ती की।

Read More: Cyber ​​Fraud With Police: ठगों से सावधान रखने वाली पुलिस ही हुई ठगी की शिकार, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर आरक्षक से वसूली गई 25 लाख से ज्यादा की रकम

Indore Love Jihad: आरोपी ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया, उसने कहा कि, धर्म बदल लोगी तो बच्चों को अच्छी जिंदगी मिलेगी। घटना के बाद महिला ने साहस जुटाकर अपने रिश्तेदारों को पूरी बात बताई और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और आरोपी हैदर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News