इंदौर: Raja Raghuvanshi Case मध्यप्रदेश राजा रघुवंशी की हत्या को एक महीने से ऊपर हो चुका है। इस केस में पुलिस आए दिन नए नए खुलासा कर रही है। इसी बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में और भी अहम सुराग इकट्ठा किए हैं। जिसमें पुलिस ने सोनम के पास से दो मंगलसूत्र जप्त किए हैं।
Raja Raghuvanshi Case बताया जा रहा है कि एक मंगलसूत्र को राजा ने पहनाया था। लेकिन दूसरे मंगलसूत्र को लेकर कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को आशंका है कि दूसरा मंगलसूत्र राज कुशवाहा का हो सकता है।
आपको बता दें कि शिलांग पुलिस की एसआईटी ने रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में पहुंची। एसआईटी आरोपी सिलोम जेम्स, उसकी पत्नी और साली को साथ लेकर मंगलमूर्ति कॉलोनी स्थित मनोज गुप्ता के मकान पर पहुंची। जहां एसआईटी की टीम ने गोल्ड ज्वेलरी के साथ लैपटॉप पेन ड्राइव और डॉक्यूमेंट भी जप्त किया था।
कार्रवाई में शामिल एसआईटी अधिकारियों के मुताबिक, ये सब सिलोम जेम्स ने रतलाम में अपने ससुराल में छुपा रखा था। बताया जा रहा है कि सिलोम ने लसूड़िया क्षेत्र से एक बैग उठाया और उसे सीधे रतलाम ले जाकर छिपा दिया। जिसमें सोनम और राजा के कीमती ज्वेलरी और लैपटॉप पेन ड्राइव भी शामिल थे। जिन्हें अब बरामद कर लिया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि शिलांग ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सीएम ने की है।