Fake baba’s cruelty exposed, raped the minor

By
—
On:
Follow Us

ग्वालियर: Gwalior Rape Case:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में झाड़-फूंक करने वाले एक ढोंगी बाबा पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ताबीज बनाने के नाम पर आरोपी बाबा ने 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल भितरवार थाना पुलिस ने आरोपी बाबा पंडित पवन शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

Read More : Kinnar Viral Video: नकली किन्नरों का भांडाफोड़! असली ने सरेराह रंगे हाथ पकड़ा, कपड़े उतरवाकर दी ये सजा, वीडियो हुआ वायरल

Gwalior Rape Case:  एक तरफ जहां देश तेजी से हाईटेक हो रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लोग झाड़-फूंक और अंधविश्वास पर भरोसा कर रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ ढोंगी बाबा भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही मामला ग्वालियर से सामने आया है। यहां 16 साल की एक लड़की को पेट दर्द की शिकायत थी। उसकी मां ने इस बारे में अपनी बहन से चर्चा की जिसके बाद वे करेरा के समीप सम्मोआ गांव के बाबा पंडित पवन शर्मा के पास पहुंचे। रात करीब 12 बजे बाबा ने मां और मौसी को ताबीज दे दिया लेकिन नाबालिग को यह कहकर रोक लिया कि उसके लिए विशेष ताबीज तैयार करना होगा। इसी दौरान आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Read More :  महादेव ऐप केस में वांछित सौरभ आहूजा को पकड़ने पहुंची ED, शादी के मंडप से फेरे छोड़ भागा दूल्हा, अब फेयरमाउंट होटल में दुल्हन से पूछताछ

Gwalior Rape Case:  कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद 1 जुलाई को शिवपुरी के बगीचा वाले हनुमान मंदिर पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इस दौरान आरोपी और उसके भांजे ने पीड़ित पक्ष को धमकाया। इसके बाद पीड़िता के परिजन भितरवार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Read More : Raja Raghuvanshi Murder Case: सच छुपा रही है सोनम का फैमिली? राजा रघुवंशी के भाई ने लगाए गंभीर आरोप, नार्को टेस्ट की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

Gwalior Rape Case:  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया है और कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड मांगा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी लोग इस बाबा के शिकार तो नहीं हुए हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का मानना है कि समाज के डर से कई लोग ऐसे मामलों में सामने नहीं आते लेकिन अब जब एक मामला सामने आया है तो अन्य पीड़ित भी आगे आ सकते हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News