मप्र के बागेश्वर धाम में बारिश के बाद पंडाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

By
—
On:
Follow Us

छतरपुर (मप्र), तीन जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम परिसर में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण पंडाल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बमिठा पुलिस थाने के प्रभारी आशुतोष श्रोती ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई जब जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर गढ़ा गांव में बारिश से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने अस्थाई पंडाल के नीचे शरण ली।

उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण पंडाल गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में से दो को छतरपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के चौरी सिकंदरपुर के निवासी राजेश कौशल ने बताया कि उनके ससुर श्यामलाल कौशल (50) की मौत पंडाल में लगे धातु के फ्रेम के सिर पर लगने से हुई।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार के छह सदस्य बुधवार रात कार से बागेश्वर धाम पहुंचे और वे बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन (शुक्रवार) से पहले उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि परिवार बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शास्त्री से मिलने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा।

भाषा सं ब्रजेन्द्र संतोष

संतोष

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News