Dr MC Dawar Passes Away

By
—
On:
Follow Us

Dr MC Dawar Passes Away: जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के प्रसिद्ध पद्मश्री डॉ एमसी डावर ने दुनिया से अलविदा कह दिया है। बता दें कि, महंगाई के इस जमाने में वो लोगों का 20 रुपये में इलाज किया करते थे। इलाज की शैली और सस्ती फीस को लेकर डॉक्टर डावर बेहद लोकप्रिय थे।

READ MORE: BJP Leader Family Missing: बीजेपी नेता का पूरा परिवार लापता, पत्नी-बेटी-बेटा 4 दिन से गायब, घर से 3.75 लाख भी ले गए, अब तक कोई सुराग नहीं

डॉ डावर को केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड दिया था। अपने निवास पर सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। बता दें कि, डॉ डाबर 1972 से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे थे। शाम 4 बजे गुप्तेश्वर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि, डॉक्टर डावर जबलपुर की एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐसी लकीर को खींचा जिसे पार करना किसी और डॉक्टर के बस में नहीं था। डॉ एम सी डाबर महंगाई के इस जमाने में भी महज 20 रुपएये लेकर लोगों का इलाज करते थे।

READ MORE: Vijay Mallya-Lalit Modi Viral Video: ‘आई डिड इट माय वे’.. लंदन में जश्न मानते दिखे ललित मोदी और विजय माल्या, लग्जरी पार्टी का वीडियो वायरल 

डॉक्टर एमसी डावर सेना से रिटायर्ड थे। उन्होंने जबलपुर से ही MBBS की डिग्री हासिल की थी। कड़ी मेहनत और लगन से सेना में भर्ती हुए और 1971 के भारत-पाकिस्तान के जंग के दौरान सैकड़ों सैनिकों का इलाज किया। हालांकि, जंग खत्म होने के बाद एक बीमारी की वजह से डॉक्टर डाबर को रिटायरमेंट लेना पड़ा,  लेकिन अपने गुरु से मिले ज्ञान को उन्होंने अपने जीवन में उतारा और लोगों का इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर बताते हैं कि उन्होंने 1986 में 2 रुपये फीस लेना शुरू की थी, जिसे बाद में 3 रुपये और फिर सन 1997 में 5 रुपये और उसके बाद 15 साल बाद 2012 में 10 रुपये और अब महज 20 रुपये फीस ले रहे थे।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News