Dr. MC Dawar Passes Away/ Image Credit: Dr Mohan Yadav X Handle
जबलपुर। Dr. MC Dawar Passes Away: गरीबों के मसीहा कहलाकर पद्म श्री सम्मान से नवाजे गए डॉक्टर, कैप्टन एम सी डावर का आज 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साल 2023 में पद्मश्री मिलने के बाद डॉ डावर के जबलपुर स्थित निवास पहुंचे थे। जिसकी तस्वीर उन्होंंने साझा करते हुए शोक जताया है।
सीएम यादव ने कहा कि, ‘पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। यह जबलपुर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विगत दिनों आपसे हुई भेंट में मुझे जनसेवा के प्रति आपके समर्पण से प्रेरणा मिली थी। आपके देवलोकगमन से मानव सेवा और लोक कल्याण के क्षेत्र में गहरी रिक्तता आई है।’
Dr. MC Dawar Passes Away: बता दें कि, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ की मुलाकात हुई थी। डॉक्टर डावर सेना से रिटायर्ड कैप्टन थे जो सन् 1972 से हैल्थ सेक्टर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉक्टर डावर ने जबलपुर में सिर्फ 2 रुपए की फीस लेकर गरीबों का इलाज शुरु किया था और बीते कुछ सालों से वो 20 रुपए लेकर मरीजों का इलाज करते थ। डॉक्टर डावर की अद्भुत मानव सेवा के लिए केंद्र सरकार ने साल 2023 में उन्हें पदम श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। डॉक्टर कैप्टन एम सी डावर बीते कुछ समय से अस्वस्थय चल रहे थे। इसी बीच आज उनका निधन हो गया। डॉक्टर डावर के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शोक जताया है।
पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। यह जबलपुर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
विगत दिनों आपसे हुई भेंट में मुझे जनसेवा के प्रति आपके समर्पण से प्रेरणा मिली थी। आपके… pic.twitter.com/rt7cJsYyEd
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 4, 2025