Happy Birthday Dhirendra Krishna Shashtri

By
—
On:
Follow Us

देवेंद्र चतुर्वेदी/ खजुराहो। Happy Birthday Dhirendra Krishna Shashtri:  बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज जन्मदिन है। सुबह से ही बागेश्वर बालाजी भगवान के दर्शन का क्रम जारी है, जिसमें धाम पर बागेश्वर महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए देश- विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब पहुंच रहा हैं। बागेश्वर महाराज के 29 वें जन्मदिन की शुभ अवसर पर श्रद्धालु भक्त बागेश्वर महाराज की लम्बी उम्र के लिए बागेश्वर बालाजी भगवान के दर्शन कर अर्जी लगा रहे हैं। कई श्रद्धालु भक्तजनों हनुमान चालीसा का पाठ कर,परिक्रमा,अखंड रामधुन,सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं।

Read More: EPFO Latest News: छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों के खाते में जमा होंगे 61 करोड़ रुपए! हक का पैसा दिलाने EPFO ने लिया बड़ा फैसला

जन्मदिन के अवसर पर धाम पर श्रद्धालुओं को शुद्ध घी से बना हुआ भंडारा प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है, सभी मंचीय संस्कृति कार्यक्रम 3 जुलाई को हो पूज्य महाराज ने रद्द कर दिए गए थे और सामान्य हनुमान चालीसा,प्रसाद ग्रहण कर उत्सव मनाने की अपील की थी। शुभकामनाएं का क्रम रात्रि 12 बजे से ही सोशल मीडिया पर प्रारम्भ हो गया था,जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने प्रत्येक, अप्रत्यक्ष रूप में शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे है।

Read More: Minister Tulsiram Silawat: बाल-बाल बचे मंत्री सिलावट! डिवाइडर से टकराई काफिले की गाड़ी, पत्रकार को भी आई चोट 

Happy Birthday Dhirendra Krishna Shashtri: वहीं काशी विश्वनाथ से आय हुए प्रकांड ब्राह्मणों विश्वनाथ भगवान का तिलक लगा कर शुभकामनाएं दी और विश्वनाथ भगवान का प्रसाद दिया। बागेश्वर महाराज ने भी अपने भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने बागेश्वर महाराज को उनकी जन्मउत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बागेश्वर महाराज ने बागेश्वर धाम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि,  हनुमान चालीसा का पाठ कर सामान्य और शांति रूप में जन्मोत्सव मनाए अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। वहीं बागेश्वर महाराज के जन्मोत्सव पर मथुरा वृंदावन धाम से51 कथा व्यासों ने सुंदरकांड का पाठ किया।

 

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News