भोपाल। MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में मानसून अब पूरे रंग में आ चुका है। प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं कई इलाको में बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
बता दें कि, प्रदेश में बीते 24 घंटे में मंडला में 8 इंच,सिवनी और टीकमगढ़ में 6 इंच,विदिशा में 3 इंच सहित प्रदेश 20 शहर कस्बों ने भारी बारिश हुई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने गुना,अशोक नगर, शिवपुरी, रीवा, सतना, जबलपुर,छिंदवाड़ा सहित 14 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में हवा के ऊपरी स्तर पर एक और चक्रवात सक्रिय है, जिसके कारण विशेष रूप से पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
MP Weather Alert: इसी के साथ ही आज भोपाल में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया गया कि, लगातार हो रही बारिश की वजह से भोपाल के बड़े तालाब का जल स्तर 1659.15 फीट पर पहुंच गया है। वहीं भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।











