24 workers injured, 8 in critical condition in Raisen Road Accident

By
On:
Follow Us

रायसेन: Raisen Road Accident News: मध्य प्रदेश के रायसेन में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। इस हादसे में 24 मजदूर घायल हो गए हैं। घायल हुए मजदूरों में से 8 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाय गया है। गंभीर रूप से घायल 8 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: Brazil Highest Civilian Honour: जारी है सम्मान का सिलसिला.. प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित..

सागर-भोपाल रोड में हुआ हादसा

Raisen Road Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सागर-भोपाल रोड के मुड़ियाखेड़ा में हुआ है। यहां मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के दौरान पिकअप वाहन में खेत में काम करने जा रहे मजदूर सवार थे। इस हादसे में 24 मजदूर घायल हो गए हैं। घायल हुए मजदूरों में से 8 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: ASP Akash Rao Chhattisgarh News: सुकमा ASP आकाश राव की हत्या में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार.. बारूदी सुरंग धमाके में सोढ़ी गंगा की थी प्रमुख भूमिका..

भोपाल रेफर किए गए 8 मजदूर

Raisen Road Accident News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। भीर रूप से घायल 8 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। वहीं अन्य मजदूरों का इलाज जारी है। पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News