Bhind Collector Sanjeev Srivastava Video Viral

By
On:
Follow Us

Bhind Collector Sanjeev Srivastava Video Viral: कहर कलेक्टर का…! एग्जाम सेंटर में कलेक्टर साहब ने छात्र को जड़े तमाचे / Image Source: Screengrab

भिंड: Bhind Collector Sanjeev Srivastava Video Viral प्रदेश के भिंड जिले से छात्र से अत्याचार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि छात्र के साथ अत्याचार कोई और नहीं बल्कि जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ही कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कलेक्टर साहब एक छात्र को तमाचे जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Read More: IPO News: लिस्टिंग से पहले ही बड़ा धमाका! GMP में उछाल देख निवेशकों की नींद उड़ गई 

Bhind Collector Sanjeev Srivastava Video Viral सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हाथ में पेपर लेकर एक छात्र को उसकी कुर्सी से खींचकर बाहर निकालते हैं और कई बार थप्पड़ मारते हैं। एक अन्य वीडियो में वह छात्र को एक अन्य कमरे (संभावित स्टाफ रूम) में ले जाते नजर आते हैं। वहां वह पेपर एक अन्य व्यक्ति को सौंपते हैं और छात्र की ओर इशारा करते हैं। इसके बाद छात्र से पूछते हैं, “तुम्हारा पेपर कहां है?” और फिर दो थप्पड़ मारते हैं।

बताया जा रहा है कि ⁠Exam Center पर UFM के केस में पकड़े जाने के बाद छात्र पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का गुस्सा फूट पड़ा था। वीडियो देखने के बाद ये सवाल उठता है कि किसी छात्र को बेरहमी से पीटना कहां तक जायज है? क्या किसी कलेक्टर को ये अधिकार है कि छात्र को पीट सके? अब देखने वाली बात होगी कि वीडियो सामने आने के बाद क्या एक्शन होता है।

Read More: Petrol Diesel Price Today: 82 रुपए लीटर हुई पेट्रोल की कीमत, डीजल के दाम में भी बड़ी राहत, नए दाम हो गए लागू

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव विवादों में आए हों। कुछ दिन पहले ही ग्वालियर खंडपीठ ने लोक निर्माण विभाग से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान उनके आचरण पर सवाल उठाया था और कहा था, “मुख्य सचिव को यह तय करना चाहिए कि क्या ऐसे अधिकारी को फील्ड में रहना चाहिए या नहीं।”

वायरल वीडियो में दिख रहे “कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव” कौन हैं?

भिंड जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हैं, जो एक IAS अधिकारी हैं और पूर्व में भी कई बार विवादों में रह चुके हैं।

“UFM केस” क्या होता है, और इस वीडियो में इसका क्या संबंध है?

UFM यानी Unfair Means परीक्षा में नकल या अनुचित तरीके अपनाने का मामला होता है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि छात्र UFM में पकड़ा गया था, जिसके बाद कलेक्टर ने उस पर हाथ उठाया।

क्या “कलेक्टर को छात्र को थप्पड़ मारने का अधिकार” है?

नहीं, किसी भी सरकारी अधिकारी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

“इस वीडियो के बाद सरकार की क्या प्रतिक्रिया रही है?”

फिलहाल सरकार या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर भारी आलोचना हो रही है।

क्या “कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर कोई कार्रवाई होगी”?

यह राज्य सरकार और मुख्य सचिव के विवेक पर निर्भर करेगा। हाईकोर्ट पहले ही उनके आचरण पर सवाल उठा चुका है, जिससे कार्रवाई की संभावना बन रही है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News