BJP leader killed Young Man by Stabbing Him with Knives Due to Love Affair

By
—
On:
Follow Us

धनेंद्र प्रताप सिंह, मऊगंजः MP Crime: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी सेंगरान गांव में हुए 17 वर्षीय किशोर सुमित शर्मा की निर्मम हत्या ने अब राजनीतिक गलियारों में भी भूचाल ला दिया है। लगभग 11 महीने तक अधूरे रहस्य की परतें आखिरकार तब खुलीं जब पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी समेत दो अन्य युवकों अर्पित त्रिपाठी और अनीत त्रिपाठी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Read More : Naxali News: नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए 6 नक्सलियों पर था 48 लाख रूपए का इनाम, PLGA के प्लाटून नंबर-1 के कमांडर राहुल पुनेम भी ढेर

MP Crime: मामला 15 अगस्त 2024 की रात का है, जब सुमित शर्मा पिता सुभाष चंद्र शर्मा, अपने मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करते हुए घर से बाहर निकला। परिजनों को लगा कि कुछ ही देर में वापस आ जाएगा, लेकिन जब काफी समय तक सुमित घर नहीं लौटा और उसके फोन पर कॉल करने पर जवाब नहीं मिला। तब चिंता गहराने लगी। अगली सुबह 16 अगस्त को गांव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक खेत में सुमित का शव मिला। उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई गहरे घाव थे और हाथ-पैरों पर जलाने के निशान भी पाए गए। यह दृश्य बेहद वीभत्स था। मौके पर पहुंची नईगढ़ी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गुत्थी शुरुआत में बेहद उलझी हुई थी। मोबाइल कॉल डिटेल्स, गांव में पूछताछ और घटनास्थल की छानबीन के बावजूद कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया। लेकिन पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार गांव में सघन पूछताछ और सामाजिक रिश्तों की पड़ताल करती रही। इस दौरान खुलासा हुआ कि सुमित का गांव की ही एक लड़की से पिछले 2 सालो से प्रेम संबंध था, जो लड़की के परिवार को मंजूर नहीं था। आरोप है कि लड़की के परिजनों को यह रिश्ता बदनामी लगता था और इसी “इज्जत” के नाम पर हत्या की साजिश रची गई।

Read More : दो भाइयों के साथ सुहागरात मनाएगी ये युवती! एक ही मंडप में दोनों के साथ लिए सात फेरे, जानिए क्या है पूरा मामला 

ऐसे रची गई हत्या की योजना

गिरफ्तार आरोपियों दुर्गेश तिवारी, अर्पित त्रिपाठी और अनीत त्रिपाठी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने प्रेम प्रसंग से नाराज़ होकर सुमित को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। 15 अगस्त की रात दुर्गेश ने खुद सुमित को फोन कर अपने घर बुलाया, जहां पहले से तीनों आरोपी मौजूद थे। जैसे ही सुमित वहां पहुंचा, उसे कमरे में अंदर बुलाकर पहले धक्का देकर गिराया गया और फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हत्या के बाद शरीर को पहचान से अलग दिखाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके हाथ-पैरों को गर्म पानी की रॉड से जला दिया गया। शव ठिकाने लगाने में चूक गए हत्यारे, ग्रामीणों ने देख लिया हत्या के बाद तीनों आरोपी सुमित के शव को खेतों के रास्ते कूड़े के ढेर की ओर ले जा रहे थे ताकि लाश को जला दिया जाए या छुपा दिया जाए। लेकिन रास्ते में ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों को कुछ संदेह हुआ और शोर मचाया गया। घबराए आरोपी शव वहीं खेत में फेंककर भाग निकले। 11 महीने बाद मिली सफलता, पुलिस ने कैसे खोला मामला लगातार फॉलोअप, गांव में इंटेलिजेंस और मोबाइल रिकॉर्ड खंगालते हुए पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले। बीते सप्ताह दुर्गेश तिवारी और अन्य दो संदेहियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। कड़ी पूछताछ में जब पुलिस ने घटनास्थल, कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया, तब आरोपी टूट गया और पूरी साजिश का खुलासा किया। आखिरकार शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Read More : Road Accident News Today: फिर खून से लाल हुई सड़क, अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भरी बस, 21 लोगों की मौत, 34 लोग घायल 

सुमित शर्मा के माता-पिता का कही ये बात

न्याय की उम्मीद और कई सवाल मृतक सुमित शर्मा के माता-पिता का कहना है कि उन्हें 11 महीनों से न्याय का इंतज़ार था और अब जब गिरफ्तारी हुई है। वे चाहते हैं कि सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले। हत्या का कारण बना प्रेम संबंध, जो लड़की के घरवालों को नागवार गुजरा। खत्म हो गया था घर का इकलौता वारिस, अब फिर जगी उम्मीद इस पूरे घटना से पीड़ित परिवार को दोहरी खुशी मिली पहली खुशी जहां नाबालिग युवक की हत्या के बाद घर का चिराग बुझ गया था। मां बाप बेटे के यादों के सहारे जीवन जी रहे थे। दूसरी खुशी यह मिली, जिस दिन युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई उसी दिन मृतक की 37 वर्षीय मां ने पुनः एक बेटे को जन्म दिया। मृतक के पिता ने कहा मेरे बेटे का पुनर्जन्म हुआ है। वहीं हत्या के कारण पिता ने बताया आरोपियों के परिवार की लड़की से बेटे का प्रेम प्रसंग था जिसकी वजह से दोनों परिवार के बीच विवाद था और वही विवाद हत्या की वजह बना। हालांकि पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि 15 अगस्त 24 को एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या हुई थी जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूंछताछ में हत्या की वजह जो पता चली है दोनों का पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसके चलते ये हत्या हुई है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News