प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी, अब तक 67% ज्यादा बरसा मानसून |

By
On:
Follow Us

भोपाल: Bhopal News: मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि आने वाले दिनों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है।

Read More : पुलिस विभाग में फिर हुआ बड़ा तबादला, एक साथ कई थाना प्रभारी, SI, एएसआई का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

MP Weather Update Today: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 जुलाई तक बंगाल की खाड़ी में एक नया मानसूनी सिस्टम विकसित होगा, जिसके प्रभाव से 25 से 26 जुलाई के बीच प्रदेश में फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश भर में हल्की-फुल्की और छुटपुट बारिश होती रहेगी।

Read More : धन योग का उत्तम संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सूर्यदेव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 67% ज्यादा वर्षा हो चुकी है। राज्य में जहां इस समय तक औसतन 12.28 इंच बारिश होती है, वहीं इस साल अब तक 20.54 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। राजधानी भोपाल में भी 26% अधिक बारिश हुई है। यहां अब तक 16.35 इंच बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य औसत 14.14 इंच है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News