मोदी, बिरला, ममता ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी

By
On:
Follow Us


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी।
रेड्डी शनिवार को 57 वर्ष के हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’’

ओम बिरला ने कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
ममता बनर्जी ने रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पत्र भेजा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व सदस्य रेड्डी तेलुगु देशम पार्टी में एक दशक तक रहने के बाद 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
तेलंगाना के तत्कालीन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति के खिलाफ राज्य चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के बाद रेड्डी ने दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री का पद संभाला था।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News